खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। कस्बे सहित आस पास के गांवों में बुधवार को सिंजारे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। गुरूवार को गणगौर का त्योहार मनाया जाएगा। कई स्थानों पर गणगौर की सवारी निकाली जाएगी और मेले भरेंगे। महिलाओं ने परंपरानुसार हाथों में मेहंदी रचाई और लहरिया परिधान पहनकर सिंजारे की पूजा अर्चना की। नवविवाहितों के ससुराल पक्ष की ओर से सिंजारा भिजवाया गया। घेवरों की बिक्री भी जमकर हुई। गुरूवार को कचियागढ स्टेडियम में धार्मिक एवं आस्था का ऐतिहासिक गणगौर मेले का आयोजन होगा। गणगौर की शाही सवारी नायन का जोशी हवेली से सांय पांच बजे शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कचियागढ़ स्टेडियम पहँुचेगी। जंहा मेले का आयोजन भी होगा।