Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रावतसर भाजपा नगरमंडल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- स्थानीय भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रेम सिंह सुडा ने अपनी कार्यकारीणी का विस्तार किया है। नगर मण्डल अध्यक्ष प्रेम सिंह सुडा ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार नयी कार्यकारीणी मे महामंत्री के पद पर संजय मेघवाल, अनिल पारीक को, उपाध्यक्ष के पद पर औम प्रकाश भादू,राजाराम स्वामी, कुदंनलाल शर्मा,कृष्ण लाल डूडी को, मंत्री के पद पर वेद प्रकाश रतिवाल, अनिल सरावगी, शंकर लाल लुहार, कमलेश सुथार को , कोषाध्यक्ष के पद पर कृष्ण फोगला को नियुक्त किया गया है। वही कार्यकारीणी मे विशेष आमत्रित सदस्यो मे सांसद निहालचंद, विधायक अभिषेक मटोरिया, विधायक द्रोपती मेघवाल, महेन्द्र पुनिया, द्वारका प्रसाद सोनी,  निर्मला शर्मा, कृष्णा देवी बुरडक को बनाया गया है। वही स्थायी आमत्रित सदस्यो मे 18 जने व कार्यकारीणी सदस्यो मे 42 जनो को लिया गया है।