अशोक बजाज बने श्रीकरणपुर तहसील अध्यक्ष
श्रीगंगानगर। राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्र के पत्रकारों की एक बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्थित सुचना केंद्र में आयोजित की गई। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जांदू की अनुशंसा और उपस्थित पत्रकारों की सहमति पर जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अशोक बजाज को श्रीकरणपुर तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। जिला महासचिव कैलाश दिनोदिया ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बैठक की शुरुआत में जिला महसचिव कैलाश दिनोदिया ने कहा कि पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा हर हाल में होगी। इसके लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ हर संघर्ष करने को तैयार है। कहा की पत्रकारों का दुर्घटना बीमा और सदस्यता फॉर्म का अभियान अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। अभियान चलाकर तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत किया जायेगा। प्रदेश उपाध्य्क्ष अनिल जांदू ने कहा कि पत्रकारों को समाज में विकृति फैलाने वाली खबरों से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी समाज विशेष को इंगित करते हुये खबरों का प्रकाशन नहीं करना चाहिए। कहा कि सीमावर्ती ग्रामीण अंचल में सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनो प्रकार की खबरें बहुतायत में निकलती है। हमें नकारात्मक खबरों में सकारात्मक पहलू ढूंढकर जनहित में प्रकाशित करना चाहिए। राजेश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा समय व परिस्थिति को देख कर करें तो कभी पत्रकार उत्पीडन जैसी समस्या नही आयेगी। वहीं केसरीसिंहपुर के वरिष्ठ पत्रकार सोहन सिंह मंडेर ने संघ की हर तीसरे माह एक जिला स्तरीय बैठक कराने की मांग की। जिसमें पत्रकारों की समस्या को सुना जा सके एवं उसकी समस्या को दूर किया जा सके। अंत में संगठन के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष अशोक बजाज ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोहन सिंह मंडेर, सोहन छिनवाल, आर.सी. कुक्कू, आनन्द बंसल, रमेश जग्गा, अजय छिनवाल, गुरविन्द्र सिडाना, राजेश सहारण, गौरव बजाज, महेंद्र मंडेर, नरेश धींगड़ा सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।