खबर - राजकुमार चोटिया
सुजानगढ़ - भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज गुरूवार को शहर एवं देहात मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मीडिया प्रभारी नागेश कोशिक ने बताया कि विनायक सिटी सेन्टर में शहर अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा व देहात अध्यक्ष महावीरसिंह पार्वतीसर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वासुदेव चावला, विधायक खेमाराम मेघवाल, जिा महामंत्री चन्द्राराम गुरी, हेमसिंह शेखावत, धर्मवीर पुजारी, जिला मंत्री सुरेश सारस्वत, सुशील लाटा, दीनदयाल सैनी, जाकिर खान, सुरेश प्रजापत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा भी भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिला प्रवक्ता कविता नाहटा ने बताया कि बैठक को जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया सम्बोधित करेगी। बैठक में पार्टी को बुथ स्तर पर मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं के योगदान के साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के जन्म दिन पर चूरू में होने वाले संकल्प दिवस कार्यक्रम पर भी चर्चा की जायेगी।