Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा पार्टी में कोई छोटा बड़ा नही है…….सैनी

खबर - हर्ष स्वामी
भाजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष ने युवा सम्मेलन में लिया भाग
खेतड़ी नगर -
भाजपा पार्टी में कोई भी छोटा बड़ा नही है, कार्यक्रम में दरी बिछाने वाले कार्यक्रता को भी उच्च पद मिलता है यह बात शुक्रवार को केसीसी के दीनबंधू मैरिज हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कही। सैनी ने कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बुथ स्तर पर पहुंचाए साथ ही राष्ट्र प्रथ्राम, पार्टी द्वितीय व स्वयं तृती सोच पर राष्ट्र हित में सकारात्मक सोच रखे। जिस पार्टी में आप काम कर रहे हो उस पार्टी का आप लोगों को परी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा कार्यक्रताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें पार्टी की सारी जानकारी दी जाती है। सैनी ने बताया कि 17 प्रदेशोंं में आज भाजपा पार्टी है। एक मात्र भाजपा ही एसी पार्टी है जिसके कार्यक्रता को यह नही मालुम की आने वाले समय में उनका अध्यक्ष कोन होगा, दरी बिछाने से लेकर चाय बनाने वाला कार्यक्रता को भी उच्च पद मिल सकता है। इस दौरान भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी का माला पहना कर रस्वागत किया। इस दौरान  प्रधान मनिषा गुर्जर, उपप्रधान अमरसिंह गुर्जर, नगरपालिका चैयरमेन उमराव कुमावत व खेतड़ी पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने भाजपा सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। गुर्जर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवा कार्यक्रता घर-घर जाकर योजनाओं के बारे में बताए जिससे लोगों को फायदा मिले। साथ ही उन्होेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई 2024 तक हर व्यक्ति के सर पर होगी छत योजना में क्षेत्र के जिसके पास उसका मकान नही है उसकी लिस्ट तैयार करके लाईए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सतीश गजराज ने आंगतुकों का आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंेने संबोधित करते हुए कहा कि गुरूवार को एक हजार युवा कार्यक्रताओं को जोड़ा है जिनकी उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। इस मौके पर भागीरथसिंह निर्वाण,डा. पारस वर्मा, जिलामहामंत्री गोकुलचंद सैनी, गोठड़ा सरपंच प्रतिनिधि बबलू अवाना, ढ़ाणा सरपंच प्रतिनिधि विकास सैनी, नरेश गुर्जर, संजय सैनी, यादवेंद्र राठौड़, संतोष शर्मा, गोठड़ा उपसरपंच कृष्ण कांत, धमेंद्र, महेंद्र, कैलाश, मनोहर, हवासिंह, महिपाल दौराता, राजेंद्र, सुरेश कानोडिया, निकेश गजराज सहित सैंकड़ोंं कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन नरेश गुर्जर ने किया। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी का बबाई, खेतड़ी, नानुवाली बावड़ी व गोठड़ा बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया।