माण्डलगढ़ उपचुनाव हेतु विवेक धाकड़ ने परचा भरा
जनता परिवर्तन चाहती है: सीपी जोशी
भीलवाड़ा । (पकंज पोरवाल) पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार ने चार साल में राजस्थान के विकास को अवरुद्ध कर दिया है कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया है जिनमे रिफायनरी भी एक है और इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी और तीनो उपचुनाव में उन्हें सबक सिखादेगी। गहलोत आज माण्डलगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड के नामांकन के बाद चुनावी सभा की सम्बोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा की भाजपा सरकार से जनता ऊब गयी है और यह सरकार पूरी तरह फैल हो गयी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी ने कहा कि युवा लोग भाजपा के लोगों द्वारा चलाये जा रहे फेसबुक, व्हाटस एप और ट्विटर पर विश्वास नहीं करे, ये लोग इनके जरिये झूँट परोस रहे है और युवा पीढ़ी को गुमराह कर रहे है। जोशी ने कहा की जनता परिवर्तन चाहती है और ये चुनाव उस परिवर्तन का सेमी फाइनल है जिस पर आपको खरा उतरना है। उन्होंने लोगों से कहा की कांग्रेस के सभी नेता एक है और कांग्रेस के सच्चे सिपाही है इसलिए आप विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से विचलित ना हो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलेट ने चुनावी सभा में कहा की राजस्थान में किसानों के कघ्र्जे माफ करने की हम बार बार सरकार से माँग कर रहे है पर राजे की सरकार जनता की इस माँग को स्वीकार नहीं कर रही है। हमारी सरकार आएगी तो इसे प्राथमिकता से पूरा करेंगे। पायलेट ने कहा की उपचुनाव का ट्रेलर बहुत जोरदार है और इसकी पूरी पिक्चर मुख्य चुनाव में नवम्बर में दिखायी जाएगी जो सुपर हिट होगी क्यों की इस फिल्म में गहलोत, जोशी और पायलेट जैसे हीरो होंगे, आप इस फिल्म की कल्पना कर सकते है की ये चुनाव कैसा होगा। चुनावी सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, मोहन प्रकाश, नमोनारायण मीना, सचिव तरुण कुमार तथा कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व मांडलगढ़ विधानसभा सीट से होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने मंगलवार को अभिजीत मुहर्त में नामाकंन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन एसडीओ गोपाल सिंह शेखावत को पेश किया।

वहीं जहाजपुर में मंगलवार सुबह मांडलगढ़ जा रहे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट का स्थानीय कांग्रेस जनों ने विधायक धीरज गुर्जर की अगुवाई में स्वागत किया। पूर्व सीएम गहलोत ने कार से बाहर निकल कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। सचिन पायलेट स्वयं सीपी जोशी की कार को ड्राईव कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिन्दाबाद व बीजेपी मुर्दाबाद के नारे भी नारे लगाये। इस दौरान घुंमतु बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गोपाल केसावत सहित स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मांडलगढ़ विधानसभा उप चुनाव मे कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक धाकड़ के नामांकन दाखिल करने के लिए जहाजपुर से मांडलगढ़ जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीपी जोशी व पूर्व मंत्री गोपाल केसावत का सैय्यद शाह बाबा के यहां कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष सद्दीक पठान के नेतृत्व मंे कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर अंजुमन कमेटी आम मुसलमान के सदर नजीर मोहम्मद सरवरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि गहलोत के स्वागत के चलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट का स्वागत करना कांग्रेसी कार्यकर्ता भूल गये। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गाड़ी की ड्राइविंग कर रहे थे। गहलोत जयपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर टोंक, देवली, जहाजपुर होते हुए माण्डलगढ़ पहुंचें।
Categories:
Ajmer Division
Bhilwara Distt
Bhilwara News
Latest
Politics