खबर - मनोज मिश्रा
रा.जटिया उ.मा.वि.मे मां सरस्वती मंदिर की स्थापनामण्डवा विधायक ने अपने कोश से 10 लाख रूपये देने कि घोषणा
बिसाऊः-...मां.सरस्वती की अराधना से ज्ञान और कला की प्राप्तीहोती है जो विद्यार्थियो के लिए आवश्यक है। यह उद्बोधन कस्बा बिसाऊ मे राजकीय दुर्गादत जटिया उ.मा.वि.मे मां सरस्वती के मंदिर की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे देव स्थान मंत्री राजकुमार रीणवा ने मुख्यअतिथि के रूप मे कहा। उन्होने कहा कि मां सरस्वती ने ही राम राजयभषेक के समय मंथरा और कैकई की मति को फेर दिया था। मां सरस्वती ने ही कुभंकरण जैसे राक्षस की बुद्धि को भ्रमित किया था। मंत्री रीणवा ने कहा कि हर व्यक्ति एवं िवद्यार्थि को राष्ट्रीय दायित्व समझना चाहिए। अध्यापको को छात्रो का सर्वांगीण विकास करना चाहिए। गौरतलब है कि सोमवार को मां सरस्वती की प्रतिमां की स्थापना आयोजन के मुख्यअतिथि देवस्थान मंत्री राजकुमार रीणवा थे। अध्यक्ष मण्डवा विधायक नरेन्द्र कुमार खीचड थे। मुख्य यजमान महावीर प्रसाद सोती थे। एवं विशिष्ठ अतिथि सूर्यकान्त सेवदा,रविकान्त सेवदा,फतेह चन्द सोती चूरू,ओमप्रकाश कुल्हरी,बाबा सोमनाथजी टांई,नवरतन गिरी, मोनहरलाल बालासरीया थे। जिनको सम्मान मे माल्यार्पण,शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। शाला प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल ने उनका सम्मान गर्मजोशी से किया। आयोजन का संचालन कनिलेश पुजारी ने किया। आयोजन का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोचारण के साथ किया गया। छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुती दी गई। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल ने शाला की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होने कहा कि शाला की प्रगति से यह स्कूल प्रदेश मे सर्व श्रेष्ठ की गिनती मे आ गई है। लोगो की भावना मे भी सर्व श्रेष्ठ मानी जारही है। शाला मे योगदानवाले भामाशाहों जिनमे नदीम खत्री,अयूब खत्री का भी सम्मान किया गया। कमल पौद्दार को भी धन्यवाद दिया। विधायक नरेन्द्र कुमार खीचड ने अपने विधायक कोटे से 10 लाख की घोषणा शाला विकास के लिए की। आयोजन की पूर्व रात्री को संत निश्चलनाथ के सानिघ्य मे भजनो की प्रस्तुतिया दी गई। आयोजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
Categories:
Bissau
Jaipur Division
Jhunjhunu Distt
Latest
Religion