शनिवार, 13 जनवरी 2018

युवाओं के प्रेरणा स्रोत है स्वामी विवेकानंद -अनंत आत्मानंद

खबर -  जयंत खांखरा
महाराज स्वामी विवेकानंद जयंति परहुई प्रतियोगिता
खेतड़ी-
विवेकानंद  शिक्षण संस्थान राजोता में गुरूवार को स्वामीविवेकानंद की जयंति के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमोंका आयोजन रामकृष्ण मिशन के स्वामी अनंत आत्मानिष्ठानंद महाराज के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खेतड़ी उपखंड अधिकारी संजयकुमार वासूथे। विशिष्ट अतिथि के रूप मेंसीकर विभाग संघ के प्रचारकविशाल, मनोज जांगिड़ मौजूदथे। अध्यक्षता संस्थानिदेशकअशोकसिंह शेखावत ने की।मुख्य वक्ता के रूप में कर्नाटकप्रांत के महाविधालय कार्यप्रमुख नरेंद्र सिंह थे। नरेंद्र नेअपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानदं ने अपना जीवन देश को समर्पित किया,उन्होंने शिकांगों में आयोजित धर्म सम्मेलन में देश का नामरोशन किया था। स्वामी विवेकानदं ने कहा था किभारत देश युवाओं का देश है,युवा ही देश की दिशा को बदलसकते है। स्वामी अनंतआत्मानिष्ठानं महाराज नेसंबोधित करते हुए कहा किस्वामी विवेकानंद को युवाओंसे बहुत आशाएं थी, उन्होंनेकहा कि युवाओं में त्याग कीभावनाएं होनी चाहिए। स्वामी जी युवाओं के आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। मुख्यअतिथि वासू ने संबोधित करतेहुए कहा कि स्वामी विवेकानंदने कहा था कि युवा को निडरहोना चाहिए, युवा भय कोनिकाकल कर ही आगे बढ़सकता है। संस्थानिदेशकअशोक सिंह शेखावत ने स्वामीविवेकानंद के जीवन पर प्रकाशडाला। इससे पूर्व निजामपुरमोड़ पर स्थित आदम कदप्रतिमा पर माला पहनाकरपुष्पाजंली अर्पित की। ईसी कङी में राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में  राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्य  महिपाल सिंह की अध्यक्षता में  युवा दिवस मनाया गया  जिसमें  डॉक्टर सीताराम भार्गव  डॉक्टर सविता मीणा  डॉक्टर गोकुल चंद सैनी ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद  के जीवन  के बारे में विस्तृत जानकारी दी  तथा खेतङी नरेश और स्वामी विवेकानंद के रिश्तो के बारे में विद्यार्थियों को बताया वंही बबाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जितेन्द्र  कुमार सुरोलिया एवं पिरामल फाउंडेशन की ओर से स्वामी विवेकानंद  के 154विं जयंती के दिन राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, बबाई  में क्लस्टर स्तरीये  इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता एवं करियर डे का आयोजन किया गया.

इस प्रतियोगिता में 6 पंचायत कलोटा, बबाई, पपुरना, मीनावाली, गाडराटा, लालोडा के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. साथ-साथ शिक्षकों एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ‘विद्यार्थी जीवन में डिजिटल टेक्नोलॉजी की  उपयोगिता और महत्व’ एवं ‘कौशल विकास, सतत विकास का मुख्य आधार’ विषयों पर चर्चा की भी की गयी.

अतिथियों ने विजेता को इनाम के साथ साथ प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किये. इस मौके पर मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर अंकेश, पिरामल फाउंडेशन के रवि, आलम, एवं समुदाय के कुलधाराम , सुरेंद्र  एवं विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक उपस्थित रहे.।

Share This