Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मां शारदा के 166 वे जन्मदिवस पर 102 महिलाओं को बांटी मशीनें

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -रामकृष्ण मिशन में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की माता शारदा 166 वा जन्मदिवस मनाया गया।  कार्यक्र के मुख्य अतिथि स्वामी पितांबरानंद बैलूर मठ कोलकाता, विशिष्ट अतिथि शीतल पूनियां हिसार,ब्लाक शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र सिंह शेखावत थे, अध्यक्षता सचिव आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की। सचिव आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि सुबह साढे पांच बजे मंगल आरती ध्यान एंव वेदपाठ, साढे सात बजे विशेष पुजा एंव भजन, दस बजे हवन एंव पुष्पांजली, 11 बजे प्रवचन, 12 से एक बजे तक प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद  रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित  7 शारदा सिलाई केंद्र में सिलाई सिखने वाली 102 महिलाओं को मशीन वितरण की गई।  इस अवसर पर स्वामी जितेंद्रानंद, स्वामी अनंतात्मानंद महाराज, योग युक्तानंद, बंशीधर सैनी, एडवोकेट सुनिता, प्रदीप सुरोलिया, चंद्रमोहन, तरूण कुमार, निर्भयराम शास्त्री, रमाकांत वर्मा आदि मौजूद थे।