Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

समाज की गतिविधियों के सफल संचालन में महिलाएं निभाएं अपनी अहम भूमिका : ममता मोदानी

 


खबर - पंकज पोरवाल 

 नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह, रंगोली बनाकर किया दीपदान, 

 भीलवाडा । नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन धूमधाम से किया गया। नगर अध्यक्ष भारती बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि पश्चिमांचल उपाध्यक्ष ममता मोदानी, राष्ट्रीय प्रभारी शिखा भदादा, प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या अगिवाल, प्रदेश सचिव अनीला अजमेरा, जिलाध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला सचिव प्रीति लोहिया थी। नगर मंत्री रीना डाड ने बताया कि इस दौरान मंडल की महिलाओं द्वारा रंगोली बनाकर दीपदान किया गया व नव वर्ष की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस दौरान विभिन्न खेलों के साथ भजनों का आनंद लिया। एंव महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदस्यों ने बड़े बुजुर्गो से आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते पश्चिमांचल उपाध्यक्ष ममता मोदानी ने कहा कि समाज की गतिविधियों के सफल संचालन में महिलाएं भी अपनी अहम भूमिका निभाएं। वर्तमान महिला सशक्तिकरण का समय है। इस अवसर पर मोदानी ने जनवरी 2021 मे आयोजित होने वाले महिला अधिवेषन के बारें में जानकारी दी। साथ ही अधिवेषन को सफल बनाने के लिए सभी प्रदाधिकारीयों को पुरजोर मेहनत करने का आह्नवान किया। कार्यक्रम में अनु मोदी, सोनल माहेश्वरी गायत्री मूंदड़ा, वीणा मोदी, अनीता सोमानी, नीलम दरगड, सुनिता झंवर, मधु लढा, अंकिता मालू, चेतना बसेर, अनुराधा मालू, ममता देवपुरा, रेखा दाखेड़ा  अनीता सोमानी, सुधा चांडक सहित मंडल की कई सदस्याएं उपस्थित थी। मंच संचालन रेखा लड्ढा ने किया। अंत में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्नेह मिलन को यादगार बना दिया।